फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ग्रैप-2 का उल्लंघन करने पर सात भट्ठियां तोड़ी, नाले में गोबर बहाने पर पांच डेयरी संचालकों पर जुर्माना

Wed, 29 Oct 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत में कामी रोड किनारे मूंगफली बेचने वालों की ओर से तैयार की गई भट्ठी तोड़ते नगर न
विज्ञापन
सोनीपत। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप)-2 का उल्लंघन करने वालाें पर नगर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर निगम ने सड़क किनारे झोपड़ी डालकर भट्ठियों में मूंगफली पकाकर बेच रहे सात लोगों पर कार्रवाई की। इनका सामान जब्त करने के साथ भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया। वहीं देवडू में नाले में गोबर बहाने वाले पांच डेयरी संचालकाें पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम के सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक के नेतृत्व में मंगलवार को कामी रोड, मुरथल रोड और सेक्टर 14-15 डिवाइडिंग रोड पर भट्ठियों में मूंगफली पकाकर बेचने वालों पर कार्रवाई की। शहर में कहीं भी झोपड़ीनुमा दुकान खड़ा कर देना आम बात हो गई है। जगह-जगह अतिक्रमण कर फुटपाथ पर दुकान चलाने वाले शहर की सूरत बदरंग करने के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी प्रभावित कर रहे हैं। सफाई निरीक्षक ने कहा कि ग्रैप के नियमों का पालन करने के लिए कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

एनजीटी नियमों का उल्लंघन करने वालों को दो बार जारी किए थे नोटिस
नगर निगम की ओर से गांव देवडू गोबर बहाकर गंदगी फैला रहे डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। नाले में गोबर बहाना राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के नियमों का उल्लंघन है। इससे पहले नगर निगम ने पांच डेयरी संचालकों को गोबर बहाने से रोकने के लिए दो बार नोटिस जारी किए थे। इसके बाद भी डेयरी संचालक नगर निगम के नोटिसों का पालन नहीं कर पा रहे थे।

फोटो 01: सोनीपत में कामी रोड किनारे मूंगफली बेचने वालों की ओर से तैयार की गई भट्ठी तोड़ते नगर न

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें