फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रेलवे सुरक्षा के लिए लगे सात हाइट गेज के टुकड़े चोरी, तीन गिरफ्तार

Tue, 26 Nov 2024 04:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 30- सोनीपत के आरपीएफ थाना में पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। मोहाना-सोनीपत के बीच रेलवे लाइन के पास सुरक्षा के लिए लगे सात लोहे के हाइट गेज के टुकड़े चोरी करने के मामले में आरपीएफ ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को मोहाना रोड से सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से दो आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है, जबकि तीसरे को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

आरपीएफ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संगम ने बताया कि 15 नवंबर की रात मोहाना-सोनीपत के बीच रेलवे लाइन के पास लगे सात हाइट गेट के टुकड़े गैस कटर से काटकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान रोहतक के गांव कंसाला निवासी अंकित, अरुण व दिनेश के रूप में हुई। तीनाें आरोपियों ने गांव कंसाला में कबाड़ी की दुकान कर रखी है। पुलिस ने इनके पास से ट्रैक्टर-ट्राॅली, बरेजा गाड़ी, एक गैस कटर, एक एलपीजी सिलिंडर, एक हाइड्रोजन सिलिंडर, पाइप व लोहे की जंजीर बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने हाइट गेज के टुकड़े चुराने की बात कुबूल की। सात हाइट गेज के टुकड़ों की कीमत करीब एक लाख रुपये है। अदालत में पेश कर अंकित व अरुण को पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि दिनेश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें