फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जीवीएम की सात छात्राओं ने एमकॉम में विश्वविद्यालय मेरिट सूची में बनाई जगह

विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में एमकॉम में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राएं प्रा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय की सात छात्राओं ने एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है। छात्राओं की इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी ने मेधावी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता महाविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।
प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। पीजी कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. महिमा हुड्डा ने भी छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर रुचिका विरमानी, वंदना, मीरा, कीर्ति और रश्मि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


मेरिट सूची में जगह बनाने वाली छात्राएं
मेरिट सूची में जाह्नवी ने 1200 में से 1056 अंक (88 प्रतिशत) प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। कविता ने 1035 अंक (86.25 प्रतिशत) के साथ चौथा, नीरज ने 1034 अंक (86.17 प्रतिशत) के साथ पांचवां, निशा ने 1031 अंक (85.92 प्रतिशत) के साथ छठा और नियति कामरा ने 1023 अंक (85.25 प्रतिशत) के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया। वहीं महक चुघ और शिखा ने 1004 अंक (83.67 प्रतिशत) लेकर संयुक्त रूप से 15वां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें