फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 11 दिन बाद बजनी थी घर में शहनाई, उससे पहले ही KMP पर सड़क हादसे में हो गई मौत

Sat, 11 Jul 2026 07:49 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

परिजनों के अनुसार कमलकांत करीब 11 वर्ष से कंटेनर चला रहा था। वो 7 जुलाई को ड्यूटी के लिए घर से निकला था और परिजनों से जल्द लौटने की बात कही थी।
विज्ञापन
मृतक कमलकांत की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर पिपली टोल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के कंटेनर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के गांव कबीरपुर निवासी कमलकांत के रूप में हुई है। कमलकांत की 11 दिन बाद ही 22 जुलाई को शादी होनी थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गई। खरखौदा थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




आगे चल रहे ट्रक में पीछे से मारी जोरदार टक्कर

परिजनों के अनुसार कमलकांत करीब 11 वर्ष से कंटेनर चला रहा था। वो 7 जुलाई को ड्यूटी के लिए घर से निकला था और परिजनों से जल्द लौटने की बात कही थी। शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे वो बहालगढ़ से कंटेनर लेकर गुरुग्राम की ओर जा रहा था, लेकिन जब वो केएमपी एक्सप्रेस-वे पर गुरुग्राम की तरफ बढ़ा तो पिपली टोल प्लाजा के नजदीक आगे चल रहे ट्रक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए, जिससे उसका कंटेनर ट्रक से जा टकराया। इस सड़क हादसे में कमलकांत बुरी तरह घायल हो गया, उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 जुलाई को होनी थी शादी

परिजनों ने बताया कि कमलकांत परिवार में सबसे छोटा था। उनसे बड़े भाई व बहन है, जिनकी शादी हो चुकी है। करीब दो महीने पहले ही कमलकांत का रिश्ता तय हुआ था। इसी महीने 22 जुलाई को उसकी शादी होनी तय हुई थी और परिवार में तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। सबसे छोटे बेटे की असामयिक मौत से माता-पिता सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें