प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुक्का भेंट करते पार्ट के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली। पार्ट
सोनीपत। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा।
बुधवार को जारी बयान में बडौली ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सार्वजनिक पद की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके अनुसार, पिछले 25 वर्षों की यह यात्रा सेवा, नेतृत्व और राष्ट्र प्रथम की भावना से जुड़ी रही है।
बडौली ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को केवल संगठनात्मक कार्यक्रम तक सीमित न रखकर इसे नागरिकों की भागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के माध्यम से विकसित भारत 2047 के संकल्प को दोहराया जाएगा।