फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एथलेटिक प्रतियोगिता में बुजुर्ग खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

Tue, 04 Mar 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 35- रोहतक के सांपला में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पदक विजेता सोनीपत के खिलाड़ी। स्रोत :
विज्ञापन
सोनीपत। ओहलान मेमोरियल क्रिकेट एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सोनीपत की एथलीट बिमला देवी, रणधीर सिंह, प्रताप सिंह व सुरेंद्र सिंह ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 2 मार्च को सांपला में किया गया। बिमला देवी ने 50 प्लस आयु वर्ग में एथलेटिक्स प्रतियोगिता की हथौड़ा फेंक, भाला फेंक व चक्का फेंक स्पर्धा में तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
गृहिणी होने के बावजूद बिमला देवी घर की जिम्मेदारियों के साथ नियमित रूप से स्टेडियम में अभ्यास करती हैं। इससे पहले भी वह यमुनानगर मास्टर गेम्स, चंडीगढ़ मास्टर्स, हिसार मास्टर्स, बेंगलुरु व पुणे में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं। वहीं भूतपूर्व सैनिक रणधीर सिंह ने 80 प्लस आयु वर्ग में गोला फेंक, भाला फेंक डिस्कस थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

इनके अलावा सुरेंद्र सिंह ने 5000 मीटर, 400 व 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पदक विजेताओं की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों व मास्टर्स संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। मीडिया संयोजक बालकिशन द्वारका, रेलवे अधिकारी फूल कुमार, राजेंद्र अजमेरिया, मुंशीराम शेखावत, भाजपा महिला अध्यक्ष सुषमा रानी, सीमा चौधरी, कप्तान झांझरिया, दीपांशु, मंजू, प्राचार्य जयपाल दहिया व रणवीर मलिक ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें