माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। वरिष्ठ नागरिक परिषद, सोनीपत के तत्वावधान में सोमवार को सेक्टर-14 स्थित सामुदायिक केंद्र में उन सदस्यों का जन्मदिन मनाया गया जिनका जन्म मार्च में हुआ है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रमुख संरक्षक महात्मा वेदमुनि वानप्रस्थी के सान्निध्य में यज्ञ से हुई जबकि अध्यक्षता परिषद प्रधान बीआर आहूजा ने की। संचालन रविंद्र कुकरेजा ने किया।
यज्ञ के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मनोहर लाल डबास, राम किशन बत्रा, रामफल वर्मा, देवराज शर्मा, पवन दीप शर्मा, प्रेम प्रकाश खुराना, प्रकाश भगत, कैप्टन एचआर आजाद और राम गोपाल अरोड़ा ने भक्ति गीत, गजल और कविताओं की प्रस्तुति दी।
मार्च माह में जन्म लेने वाले 35 सदस्यों को पुष्पगुच्छ, उपहार और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। बीआर आहूजा ने परिषद की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सभी के सहयोग की सराहना की। वहीं, संरक्षक केएल तनेजा ने दीर्घ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में डॉ डीबी रावल, सुखप्रिय शास्त्री, ओपी एलावाधी, डॉ एचबीडी अरोड़ा, मदन लाल कत्याल, अशोक आर्य सहित 95 सदस्य उपस्थित रहे।