फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नए कानून के खिलाफ कल लामबंद होंगे बीज व कीटनाशक विक्रेता

Sat, 29 Mar 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बीज मार्केट में बीज और कीटनाशक विक्रेताओं की बैठक जिला सोनीपत फर्टिलाइजर, पेस्टीसाइड एंड सीड्स एसोसिएशन के प्रधान संजय सिंगला के नेतृत्व में हुई। इसकी अध्यक्षता मार्केट प्रधान सतीश गुप्ता बिन्नी ने की।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नया कानून बनाया है। इसके तहत बीज व कीटनाशक दवाई निम्न स्तर पर पाई जाती है तो मैन्युफैक्चरर्स व विक्रेता दोनों पर जुर्माना और जेल की सजा का प्रावधान किया है। उनका कहना है कि जब पैक्ड मैटीरियल बेच रहे हैं और कंपनी जिसका माल बेच रही है वह सरकार से लाइसेंसशुदा है। कंपनी का अथॉरिटी लेटर भी कृषि विभाग की ओर से दुकानदारों के लाइसेंस में चढ़ाया जाता है, तो उस कंपनी का माल बेचने पर भी विक्रेता क्यों जिम्मेदार होगा। पैकिंग तो कंपनी की ओर से की जाती है, ऐसे में विक्रेता गुणवत्ता की जिम्मेदारी कैसे ले सकते हैं। इसी मांग को लेकर 30 मार्च को सुबह 10 बजे मुरथल रोड पर बैठक होगी। जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, विधायक कृष्णा गहलावत, निखिल मदान, देवेंद्र कादियान, पवन खरखौदा पहुंचेंगे। बैठक में रतन लाल सेठी, सतबीर गांधी, संतकुमार, अमित बंसल, शशि नागपाल, तरुण खत्री, छोटू लाकड़ा, सुनील, सुरेश मीमारपुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें