फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: त्योहारों को लेकर शहर में कड़ी होगी सुरक्षा, बढ़ेगी पुलिस गश्त

विज्ञापन
फोटो - सिटी थाना में पुलिसकर्मियों को दिशानिर्देश देते हुए थाना प्रभारी सुभाष चंद। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। त्योहार सीजन में शहर की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अलर्ट हो गई है। बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त के साथ शाम के समय निगरानी बढ़ाई जाएगी। सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग और संदिग्ध गतिविधियों पर भी पुलिस की नजर रहेगी।
इस संबंध में सिटी थाना प्रभारी सुभाष चंद ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ वाहनों की आवाजाही भी बढ़ जाती है। कई वाहन चालक सड़क किनारे वाहन खड़े कर बाजार चले जाते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें