फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा कड़ी, 31 जगह लगाए नाके, रूट डायवर्ट

Mon, 26 Jan 2026 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :21: सोनीपत के गन्नौर में सुबह गश्त के दौरान महिला के बारे में जानकारी लेती पुलिस टीम। स्र
विज्ञापन
सोनीपत। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी करते हुए जिले की सीमाओं को भी पूरी तरह सील कर दिया गया। जिले में 31 स्थानों पर नाके लगाए हैं। जिलास्तरीय कार्यक्रम स्थल के सामने रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर 1950 पुलिस कर्मियों को सुरक्षा में लगाया गया है। विभिन्न चौराहों पर 31 अतिरिक्त पुलिस नाके लगाए गए हैं। 40 राइडर व 15 पीसीआर को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 31 डायल-112 वाहन और 5 पायलट गाड़ियां गश्त में लगी हैं।
सोनीपत शहर के साथ ही गोहाना, गन्नौर, खरखौदा में सुरक्षा बढ़ाई गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस तैनात की गई है।


मार्ग भी किया गया परिवर्तित


यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। सोनीपत से गोहाना जाने वाले वाहन महलाना चौक से महलाना रोड, सेक्टर-23 और गांव गढ़ी ब्राह्मणान होते हुए गोहाना रोड पर पहुंचेंगे। गोहाना से सोनीपत आने वाले वाहन गोहाना रोड बाईपास से जाहरी रेलवे फ्लाईओवर और जटवाड़ा होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। वाहन चालकों की सुविधा के लिए दिशा सूचक बोर्ड और संकेतक भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


-
होटल, ढाबों, गेस्ट हाउस और धर्मशाला तक की जांच की

गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार जांच कर रही है। पुलिस टीमों ने होटल-ढाबों, गेस्ट हाउस व धार्मिक स्थलों पर बनी धर्मशालाओं की जांच की। उन्होंने संचालकों को हिदायत दी कि कोई भी संदिग्ध आने पर मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।




मंत्री श्याम सिंह राणा होंगे मुख्य अतिथि

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में जिलास्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।



वर्जन
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। पुलिस की टीम लगातार गश्त करने के साथ ही संदिग्धों की जांच कर रही है। दिल्ली व यूपी की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। -एडीजीपी ममता सिंह, पुलिस आयुक्त, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें