फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर सुरक्षा : नेशनल हाईवे को चार जोन में बांटा, महिला पुलिसकर्मी भी रहेंगी तैनात

Tue, 31 Dec 2024 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नूतन वर्ष पर सुरक्षा को लेकर पुलिस व्यापक तैयारी कर रही है। इसमें नेशनल हाईवे-44 क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए एनएच-44 को चार जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन पर एसीपी स्तर के अधिकारी या क्राइम यूनिट इंचार्ज के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहेगा। वहीं महिला पुलिसकर्मी भी तैनात की गई है। नशा कर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। साथ ही रात को डीजे बजाने की शिकायत मिलने पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीसीपी मुख्यालय एवं ट्रैफिक मनबीर सिंह ने बताया कि नूतन वर्ष को शांतिपूर्वक मनाने के लिए पुलिस बल ने सभी तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि अक्सर नेशनल हाईवे-44 पर ढाबों व होटल में होने वाले कार्यक्रमों में सोनीपत जिला के साथ ही दिल्ली व उत्तर प्रदेश तक के लोग पहुंचते हैं। ऐसे में यहां सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। रात को किसी को शराब पीकर चलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि हाईवे को चार जोन में बांटकर हर जोन एसीपी या क्राइम यूनिट प्रभारी की ड्यूटी लगाई है। हर जोन में एक क्राइम यूनिट की भी तैनाती रहेगी। इनके नेतृत्व में 15 इंस्पेक्टर के साथ 500 पुलिसकर्मी रहेंगे। महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस 31 दिसंबर की शाम सात बजे से पहली जनवरी को तड़के चार बजे तक तैनात रहेगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 31 दिसंबर की रात को कोहरा छाने पर आवश्यकता होने पर ही घर से निकले।

ऐसे चार जोन बनाए

-कुंडली से एनएच-44 पर 334बी फ्लाईओवर के नीचे-पहला जोन

-एनएच-44 पर 334बी फ्लाईओवर के नीचे से मुरथल फ्लाईओवर तक-दूसरा जोन

-एनएच-44 पर मुरथल फ्लाईओवर से भिगान टोल तक -तीसरा जोन

-भिगान टोल से हल्दाना बाडॅर्र तक- चौथा जोन



ढाबों पर तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी, विशेष स्टाफ शराब पीने वालों की करेगा निगरानी

डीसीपी ने बताया कि नववर्ष पर सभी ढाबों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि रात को कोई होटल या ढाबा संचालक शराब पिलाने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विशेष स्टाफ इसकी निगरानी रखेगा।
विज्ञापन


डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई

रात को दस बजे के बाद से डीजे बजाने पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी कर रोक लगा रखी है। पुलिस टीम इस पर विशेष सतर्कता बरतेगी। किसी की शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना सुनिश्चित की जाएगी।



सोनीपत शहर, गोहाना गन्नौर व खरखौदा में भी व्यापक प्रबंध

पुलिस ने सोनीपत शहर, गोहाना, गन्नौर व खरखौदा में भी व्यापक प्रबंध किए हैं। वहां भी पुलिस बल के साथ ही क्राइम यूनिट को तैनात किया जाएगा। कानूनों की अवहेलना किसी सूरत में नहीं होने दी जाएगी। पुलिस पीसीआर, राइडर व डायल-112 की टीम लगातार गश्त करेंगी।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें