सोनीपत। सावन में शिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। हरिद्वार व नीलकंठ से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए पुलिस आयुक्त ने विशेष निर्देश दिए हैं। इसके लिए जिले में 14 रूट पर 40 बाइक राइडर के साथ 33 डायल-112 व 16 पीसीआर तैनात रहेंगी और कांवड़ियों का मार्ग प्रशस्त करेंगी। यही नहीं विशेष नाकाबंदी कर संदिग्धों की जांच भी की जाएगी।
पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता ने कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा के लिए व्यापक प्रबंध कराए हैं। सभी मुख्य मंदिरों में मेटल डिटेक्टर के साथ पुलिसकर्मियों को मौजूद रहने के आदेश दिए हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर शिविर लगाने वालों को भी बेहतर इंतजाम के लिए निर्देश दिए गए। सभी को मार्ग से करीब 50 मीटर दूर शिविर लगाने को कहा है, जिससे यातायात भी प्रभावित न हो सके। पर्याप्त पुलिस बल रिजर्व भी रखा जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। साथ ही सिविल प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि इन दिनों सभी सरकारी अस्पताल, डिस्पेंसरी व प्राइवेट नर्सिंग होम में आपातकालीन सेवाएं दिन-रात सुचारू रहे। जिले में उपलब्ध एम्बुलेंस सेवाएं, अग्निशमन वाहन व रिकवरी वाहन भी अपने स्थानों पर दिन-रात तैयार रहेंगे। साथ ही उपायुक्त से डयूटी मजिस्ट्रेट लगाने को कहा गया है। साथ ही शिवरात्रि पर्व पर सभी मंदिरों में जलाभिषेक के दौरान पुरुष व महिला पुलिस बल नियुक्त किए जाएंगे।
यहां लगाएं जाएंगे पुलिस नाका
सोनीपत ईस्ट (पूर्व) क्षेत्र में गढ़ मिर्कपुर नाका एनएच-334बी, गांव पलड़ी टी-प्वाइंट, सीआरपीएफ सेंटर खेवड़ा के पास एनएच 334बी के नीचे, बहालगढ चौक फ्लाईओवर के नीचे, एनएच-334बी फ्लाईओर के नीचे, एनएच-44 पर मुरथल चौक फ्लाईओवर के नीचे, एनएच-44 गन्नौर चौक फ्लाईओवर के नीचे नाका लगाया जाएगा। साथ ही ट्रक यूनियन बहालगढ़ रोड, आईटीआई चौक, सोनीपत बाईपास खरखौदा, सेक्टर-7 टी-प्वाइंट शामिल हैं। वहीं गोहाना में पानीपत गोहाना रोड टी-प्वाइंट से गोहाना शहर, रोहतक रोड बाईपास टी-प्वाइंट की तरफ तथा फव्वारा चौक गोहाना पर नाका लगेगा।
इन रूट पर तैनात रहेंगे बाइक राइडर व पीसीआर
सोनीपत ईस्ट (पूर्व क्षेत्र) : हल्दाना बॉर्डर फ्लाईओवर से गन्नौर चौक, गन्नौर चौक से देवीलाल चौक फ्लाईओवर गन्नौर गुमड़ चौक तक, गन्नौर फ्लाईओवर चौक से भिगान टोल प्लाजा तक, भिगान टोल से मुरथल फ्लाईओवर तक, गढ़ मिरकपुर से जीटी रोड बहालगढ़ चौक तक, गढ़ मिरकपुर से पलड़ी नाका तक, पलड़ी नाका से खेवड़ा फ्लाईओवर तक, खेवड़ा फ्लाईओवर से नेशनल हाईवे-44 तक व वहां से केएमपी-केजीपी जीरो प्वाइंट तक, खेवड़ा फ्लाईओवर से बहालगढ़ चौक फ्लाईओवर तक, खेवड़ा फ्लाईओवर से नेशनल हाईवे 334बी होते हुए जीटी रोड तक, जीटी रोड केएमपी-केजीपी जीरो प्वाइंट से कुंडली बॉर्डर तक।
गोहाना क्षेत्र : गांव रतनगढ़ माजरा से पिनाना बाईपास तक
-पिनाना बाईपास से टी-प्वाइंट गोहाना ड्रेन तक, गोहाना-गन्नौर रोड कासंडी गांव से गोहाना बाईपास तक, गांव चिड़ाना से टी-प्वाइंट गोहाना रोहतक रोड, टी-प्वाइंट से फव्वारा चौक, फव्वारा चौक से महम रोड मंडी बाईपास, रामशरण आश्रम, मोर चौक, रोहतक रोड गोहाना बाईपास तक, बाईपास गोहाना से रोहतक रोड रूखी गांव तक, महम रोड फाटक से कथूरा तक, रामशरण आश्रम से कथूरा तक।
इन रूटों पर तैनात रहेंगे बाइक राइडर व पीसीआर
-फिम्स अस्पताल से ट्रक यूनियन तक, महाराणा प्रताप चौक से मामा भांजा चौक तक
-मुरथल विवि से अग्रसेन चौक, सेक्टर-14-15 डिवाइडर से महाराणा प्रताप चौक
-मामा भांजा चौक से गीता भवन चौक, पुरखास अड्डा, शनि मंदिर, छोटू राम चौक से गोहाना बाईपास तक
-गोहाना बाईपास से बड़वासनी से रतनगढ़ मोड़ तक
-गीता भवन चौक से ककरोई चौक, तिरंगा चौक से गांव महलाना तक
-गांव महलाना से भठगांव, फरमाणा चौक से जसराना तक
-ट्रक यूनियन मोड़ से आईटीआई चौक, फ्लाईओवर से कालूपुर चूंगी तक
-कालूपुर चूंगी से लहराड़ा बैंयापुर, रोहट से झरोठी टोल प्लाजा तक
-झरोठी टोल प्लाजा से झरोठ, खरखौदा बाईपास से रोहणा तक
-खरखौदा बाईपास से गढ़ी सिसाना तक
-नाहरा नाहरी से हलालपुर, जटोला सैदपुर से बरोणा तक
-टोल प्लाजा केएमपी से झज्जर बॉर्डर तक
- राठधना से मोहम्मदाबाद, रोहट से झरोठ टोल प्लाजा तक
- मुरथल बाईपास से देवडू चौक से गोहाना बाईपास तक
कांवड़ियों की सुरक्षा व उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। पुलिस ने इसके लिए व्यापक कार्ययोजना बनाई है। पीसीआर व डायल-112 के साथ ही राइडर भी तैनात किए जाएंगे।
- सतेंद्र गुप्ता, पुलिस आयुक्त, सोनीपत