फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिना ओटीपी के क्रेडिट कार्ड से निकाले 52500 हजार रुपये

Sun, 21 Jul 2024 10:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। विष्णु नगर निवासी एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने 52 हजार 500 रुपये निकाल लिये। पीड़ित के पास न तो कोई ओटीपी आया और न ही कोई कॉल आई। पीड़ित ओमप्रकाश ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। उन्होंने बताया कि उनके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। उनकी पत्नी गुरुग्राम के निजी अस्पताल में दाखिल है। जब पीड़ित ने अस्पताल का बिल जमा कराने के लिए क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किया तो 52 हजार 500 रुपये निकले हुए मिले। पीड़ित ने बैंक से पता किया तो यह ट्रांजेक्शन 6 व 7 जून को की गई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना क्रेडिट कार्ड व ओटीपी किसी को नहीं दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें