फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेक्टर-15 की ग्रीन बेल्ट को पार्क में किया जाएगा विकसित

Mon, 17 Nov 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 37: सोनीपत के सेक्टर-15 की बिहारी मार्केट में पार्क के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधाय
विज्ञापन
सोनीपत। विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने सेक्टर-15 की बिहारी मार्केट में होने वाले विकास कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सेक्टर-15 ग्रीन बेल्ट में लगभग 87 लाख रुपये से दो ओपन जिम के सेट लगाए जाएंगे। विधायक ने बताया कि ग्रीन बेल्ट को पार्क की तरह विकसित किया जाएगा।
ग्रीन बेल्ट की चहारदीवारी और रेलिंग की मरम्मत की जाएगी। यहां बच्चों के खेलने के लिए झूलों की व्यवस्था भी की जाएगी। मेयर राजीव जैन ने बताया कि ग्रीन बेल्ट के अंदर लोगों के घूमने के लिए वाकिंग ट्रैक और फुटपाथ बनाएं जाएंगे।
पूरी ग्रीन बेल्ट में आकर्षक पौधे लगाए जाएंगे। लोगों के बैठने के लिए बेंच भी लगाए जाएंगे। पूरी ग्रीन बेल्ट को एक व्यवस्थित पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। जिससे स्थानीय लोगों की पार्क की जरूरत पूरी होगी और व्यायाम करने के लिए ओपन जिम लगाए जाएंगे। जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान निगम पार्षद बबीता कौशिक, जिला भाजपा प्रवक्ता त्रिभुवन कौशिक, आनंद प्रकाश शर्मा, प्यारे लाल नारंग, अनिल पुष्करना, रवि ग्रोवर, मनोहर लाल मेहता, सुभाष गुप्ता, मुकेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें