फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीनियर जिलास्तरीय कुश्ती चयन ट्रायल आयोजित

Mon, 17 Nov 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :52: सोनीपत के मदीना में जिला स्तरीय कुश्ती चयन ट्रायल दम दिखाते खिलाड़ी। स्रोत कुश्ती संघ
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मदीना में संचालित बजरंग व्यायामशाला में भारतीय कुश्ती संघ की ओर से आयोजित सीनियर जिलास्तरीय कुश्ती चयन ट्रायल आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहलवान संदीप मलिक उपस्थित रहे। व्यायामशाला प्रबंधन समिति और ग्रामवासियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
भारतीय कुश्ती संघ के प्रोटोकॉल कमेटी अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष पंडित देवेंद्र शर्मा, बाहरा प्रधान मलिक राज मलिक, सरपंच अमित मलिक, ठेकेदार सुनील भंडेरी, पहलवान नरेंद्र, पहलवान धनराज, पहलवान अजमेर, पहलवान राजा, परवीन मलिक, संजू मलिक, पहलवान काला, पंडित मुनिराम उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पहलवान संदीप मलिक ने अपने संबोधन में ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाने के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि युवाओं में कुश्ती के प्रति बढ़ती रुचि और अनुशासन देखकर प्रसन्नता हुई तथा क्षेत्र में खेल सुविधाओं और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें