फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: द्वितीय चरण के एफएलएन शिविर संपन्न, 1845 शिक्षकों ने सुधारी पाठन की गुणवत्ता

Sat, 21 Jun 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में द्वितीय चरण के एफएलएन ​शिव
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा निपुण मिशन के तहत जिला के चार हलकों के पांच राजकीय विद्यालयों में चल रहे द्वितीय चरण के बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता (एफएलएन) शिविर शुक्रवार को संपन्न हुए। शिविरों के माध्यम से अब तक जिला में 1845 प्राथमिक शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। इनमें 1223 शिक्षक सोनीपत व 622 शिक्षक अन्य जिलों के शामिल रहे। जिन्हें ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते उनके गृह जिले में ही प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

विद्यालय शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार एफएलएन शिविर का सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी ब्राह्मणान के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहित गोहाना, मुंडलाना, कथूरा के राजकीय विद्यालयों में संचालन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सूरजभान ने शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
जिला एफएलएन समन्वयक मनोज वर्मा ने बताया कि अब तक जिले के सभी सात खंडों में कुल 45 समूहों के माध्यम से 1845 प्राथमिक शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। गन्नौर में नौ समूहों में 377 शिक्षक, कथूरा में दो समूहों में 83 शिक्षक, खरखौदा में पांच समूहों में 203 शिक्षक, मुंडलाना में चार समूहों में 164 शिक्षक प्रशिक्षण ले चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में छह समूहों में 251 शिक्षक, गढ़ी ब्राह्मणान के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छह समूहों में अन्य जिलों के 240 शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।
23 से प्रारंभ होगा अंतिम प्रशिक्षण शिविर
जिला में 23 से 27 जून तक अंतिम प्रशिक्षण शिविर सोनीपत एवं गोहाना में होगा। इनमें करीब 2300 शिक्षक प्रशिक्षण लेंगे। गोहाना में पांच समूहों में 208 शिक्षक को प्रशिक्षण ले चुके हैं। यहां सोमवार से दो नए समूहों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। राई में आठ समूह में 319 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। तीन नए समूह 19 जून से प्रारंभ किए गए।
शिविर का उद्देश्य शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों व संसाधनों से युक्त बनाकर बच्चों के सिखाने के स्तर में सुधार लाना है। इनमें राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम की समझ, गतिविधि आधारित शिक्षण, आकलन की विधियां, नई पाठ्य पुस्तकों पर चर्चा, समावेशी शिक्षा, डिजिटल संसाधनों काे बढ़ावा देना शामिल है।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), गुरुग्राम की ओर से एफएलएन शिविरों के निरीक्षण के लिए डायट, जिला स्तर पर से विभिन्न अधिकारियों की टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें रोजाना अलग-अलग खंड में चल रहे प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण कर रही हैं। सभी टीमों की ओर से जिला मुख्यालय को अपनी रिपोर्ट सौंपी जाएगी, जिसे विद्यालय शिक्षा निदेशालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- रचना बाना, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सोनीपत

फोटो 16- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में द्वितीय चरण के एफएलएन शिव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें