फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजा, काटे 155 चालान

Sat, 21 Jun 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :19: सोनीपत में वाहनों की चेकिंग करती पुलिस। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
सोनीपत। वीरवार की रात पुलिस ने जिलेभर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट वाहनों, ब्लैक फिल्म और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर केंद्रित रहा।
विज्ञापन

पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की गहनता से जांच की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान 155 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 18 वाहनों को जब्त (इंपाउंड) किया गया। अभियान के दौरान कुल 11 बाइक, 6 कार और 1 स्कूटी इंपाउंड की गई। पुलिस उपायुक्त (यातयात) प्रबिना पी. ने बताया कि चालक यातायात नियमों का पूरी जिम्मेदारी से पालन करें। शहर में ब्लैक फिल्म लगाना, बुलेट बाइक से तेज आवाज करना, ट्रिपल राइडिंग करना और बिना हेलमेट वाहन चलाना कानून का उल्लंघन है। इस पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



चेकिंग अभियान में कार्रवाई का विवरण

- ट्रिपल राइडिंग : 22 चालान
- अवैध लाल-नीली बत्ती : 3 चालान
- ब्लैक फिल्म व विपरीत दिशा में वाहन : 31 चालान
- बिना नंबर प्लेट : 44 चालान
- सीट बेल्ट, हैलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी न होना : 30 चालान
- शराब पीकर वाहन चलाना : 7 चालान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें