सोनीपत। क्राइम यूनिट वेस्ट टीम ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच वाहनों के साथ कबीरपुर निवासी सचिन को गिरफ्तार किया है। इससे पहले प्रमोद उर्फ मोगली को पकड़ा गया था।
प्याऊ मनियारी निवासी सागर ने कुंडली थाना में 5 मई को बाइक चोरी को मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में क्राइम यूनिट वेस्ट टीम ने उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत निवासी प्रमोद उर्फ मोगली को गिरफ्तार किया था। आरोपी की रिमांड अवधि में ही उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी सचिन को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चोरी की गई चार बाइक और एक स्कूटी बरामद हुई है। उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद