फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हथियारों की तस्करी का आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लिया

Wed, 28 May 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 ने अवैध हथियारों की तस्करी के पुराने मामले में आरोपी गांव कामी निवासी अंकित उर्फ माया को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 की टीम 3 अप्रैल को केजीपी टोल प्लाजा पर गश्त पर थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार में सवार आरोपी गांव भिगवान निवासी महक उर्फ हन्नी, अंकित व मंडोरी निवासी रिंकू उर्फ छोटा को पकड़ा था। तलाशी लेने पर कार से आठ देसी पिस्तौल, पांच मैगजीन व दो कारतूस बरामद हुए थे। उसी मामले में अब अंकित उर्फ माया को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें