फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्लास्टिक दाना चोरी करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Dec 2024 11:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने प्लास्टिक दाना चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के सारंगपुर निवासी हिमांशु है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


गुरुग्राम जिले के गांव धर्मपुर निवासी दीपक ने 11 दिसंबर को पुलिस को शिकायत दी थी कि वह रिटको लॉजिस्टिक लिमिटेड की गुरुग्राम शाखा में प्रबंधक है। 25 नवंबर को उनकी कंपनी की दहेत शाखा ने 38 टन प्लास्टिक दाना गाड़ी में लोड करवाकर दिल्ली के लिए रवाना किया था। 29 नवंबर की रात 10 बजे कुंडली टोल पार करने के बाद चालक ने गाड़ी खड़ी कर दी थी। उसके बाद चालक राजेंद्र और गाड़ी मालिक दिल्ली के नजफगढ़ जिले के गांव सारंगपुर निवासी हिमांशु के मोबाइल फोन बंद हो गए थे। उसके बाद गाड़ी मालिक के घर पर भी संपर्क किया, लेकिन वह घर से गायब मिला। उन्होंने हिमांशु व राजेंद्र पर प्लास्टिक दाना गायब करने का शक जताया था। इस पर कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में आरोपी राजेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें