फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कारिंदे ने दुकानदार के बैंक खाते से ट्रांसफर कर लिए 1.70 लाख रुपये

Thu, 26 Dec 2024 11:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा चौक के पास एक दुकान में कारिंदे ने दुकानदार के बैंक खाते से अपने बैंक खाते में 1.70 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए हैं। कर्मचारी दुकान के गल्ले से भी 1800 रुपये निकाल ले गया है। दुकानदार ने चोरी की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तम नगर निवासी खुशहाल ने बताया कि बरोदा चौक पर उनकी शुभम चाप काॅर्नर के नाम से दुकान है। उनकी दुकान पर उत्तराखंड के नैनीताल जिले के गांव राम नगर का मनोज काम करता था। मनोज के पास ही दुकान का मोबाइल रहता था। मनोज ने 17 दिसंबर को उनके बैंक खाते से 50 हजार, 18 दिसंबर को 30 हजार और 21 दिसंबर को 90 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए और गल्ले से भी 1800 रुपये चोरी किए। इसके बाद मनोज काम छोड़ कर भाग गया। वह जब काम पर नहीं आया तो उन्होंने गल्ले को संभाला और खाते की जांच कराई तो चोरी का पता चला। शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें