फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Dec 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव सिरसाढ़ फिलहाल आर्य नगर निवासी विकास है। उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पानीपत जिला के गांव देहरा निवासी राज सिंह ने 9 अगस्त को पुलिस को शिकायत दी थी कि गांव न्यात निवासी रिश्तेदार मुनीष कुमार, गोहाना में वार्ड नंबर 13 निवासी शक्ति सिंह, आर्य नगर निवासी विकास व गांव दुभेटा निवासी दीपक श्योराण ने विदेश भेजने के झांसे में लिया था और विदेश भेजने के लिए 25 लाख रुपये खर्च बताया। ऑस्ट्रेलिया के लिए 15 लाख रुपये और कनाडा के लिए 10 लाख रुपये में सौदा तय हो गया था। उन्होंने 22.6 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। 22 जून 2023 को आरोपियों ने वीजा की फोटो कॉपी मुनीष कुमार को दी थी और कहा था कि ऑस्ट्रेलिया के लिए टिकट करवा लो। दोस्त गौरव का वीजा भी जल्द ही आ जाएगा। पीड़ितों ने टिकट करवाने से पहले अपना वीजा एम्बेसी में चैक करवाया तो वीजा फर्जी मिला। मनीष कुमार ने आरोपियों से रुपये वापिस देने की कही तो उन्होंने दो महीने का समय मांगा था। उसके बाद आरोपी उन्हें रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे थे। इस शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी शक्ति उर्फ मोनू को पहले ही गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें