फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जेल में चला तलाशी अभियान, संदिग्ध कुछ नहीं मिला

Wed, 17 Apr 2024 10:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला कारागार में दो दिन पहले मोबाइल मिलने के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। हालांकि इस दौरान कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। अभियान में करीब 60 जवानों ने डॉग स्क्वायड को साथ लेकर अभियान चलाया।
विज्ञापन


सोमवार को सुरक्षा वार्ड के सी ब्लॉक की चक्की में मोबाइल मिला था। सेल में आंवली निवासी अंकित, दोदवा निवासी अश्विनी, रोहतक के सुंदरपुर निवासी दीपक और फतेहपुर का संजीव पर मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद बुधवार को सीआईए, क्राइम यूनिट, सिटी थाना, कोर्ट कांप्लेक्स चौकी पुलिस, मादक पदार्थ निरोधक दस्ता और साइबर सेल के 60 से अधिक जवानों ने डॉग स्क्वायड को साथ लेकर कारागार में गहनता से जांच की। हालांकि जांच में कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें