फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एसडीएम के आदेश बेकार, वाहनों की अवैध पार्किंग बरकरार

Wed, 26 Nov 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: 25 उपमंडल अस्पताल के गेट के बाहर अवैध रूप से खड़ी गाड़ियां। पाठक
विज्ञापन
गन्नौर। उपमंडल अस्पताल के मुख्य द्वार के बाहर अवैध पार्किंग की समस्या लगातार बनी हुई है। एसडीएम के स्पष्ट आदेशों के बावजूद भी यहां अवैध रूप से वाहन लगातार पार्क किए जा रहे हैं। इससे मरीजों और उनके परिवार वालों को अस्पताल में आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गंभीर हालात के मरीजों को अस्पताल में लेकर आने वाली एंबुलेंस भी कई बार इस अवैध पार्किंग में फंस जाती है। इससे उपचार में देरी होने से जान का खतरा बना जाता है। गत दिनों उपमंडल अधिकारी प्रवेश कादियान ने उपमंडल अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया था।
इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. टीना आनंद ने एसडीएम के सामने अवैध पार्किंग की समस्या रखी थी। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी की शिकायत पर एसडीएम ने गन्नौर पुलिस को गलत तरीके से लगाई जाने वाली गाड़ियों को हटवाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

बावजूद इसके अब तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई देखने के लिए नहीं मिली है। अस्पताल प्रबंधन ने जल्द से जल्द अस्पताल परिसर को नो-पार्किंग जोन घोषित कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें