फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ताजपुर-मलिकपुर रोड पर एसडीएम ने जानी स्थिति, जलनिकासी के दिए निर्देश

Wed, 20 Aug 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। बारिश की वजह से गांव मलिकपुर-ताजपुर के बीच तालाब ओवरफ्लो हुए एक माह से ज्यादा समय बीत चुके हैं। इस समस्या के समाधान को लेकर मंगलवार को एसडीएम सुभाष चंद्र ने ताजपुर-मलिकपुर रोड का भी निरीक्षण किया और पानी निकासी की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अंकुर को जलनिकासी कराने का निर्देश दिया।
अमर उजाला में पानी निकासी न होने का मुद्दा 7 अगस्त को प्रकाशित हुआ था। अब प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम ने मौका स्थल का जायजा किया। पानी निकासी न होने के कारण विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। गांव मलिकपुर से ताजपुर की दूरी महज 150 मीटर है, मार्ग के बीच ओवरफ्लो हुआ तालाब ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है।
विज्ञापन

गांव मलिकपुर-ताजपुर के बीच तालाब से निकासी ग्यासपुर मार्ग के पास दूसरे तालाब में करने के लिए 10 साल पहले सीवर लाइन दबाई गई थी। तालाब भरने के कारण सीवर लाइन से निकासी ठप हो चुकी है।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में हर साल तालाब ओवरफ्लो हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप था कि प्रशासन की ओर से सफाई तक नहीं कराई जा रही है। सड़क पर तीन फुट तक पानी भरने के कारण लोगों को बाइक व अन्य वाहनों पर सवार होकर दूषित पानी से निकलकर अपने गंतव्य की तरफ जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें