फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की एसडीएम ने की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर एसडीएम अमित कुमार ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर होने वाली गतिविधियों की तैयारियों और विभागवार जिम्मेदारियों की समीक्षा करते हुए सभी कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में 17 सितंबर की शाम बूथ स्तर पर होने वाले आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। सरकारी व निजी स्कूलों में विकसित भारत विषय पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। आंगन का उत्सव के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण, स्वास्थ्य व महिला कल्याण संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सेवा मेरा योगदान के तहत रक्तदान, पौधरोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच और डिजिटल साक्षरता जैसी गतिविधियां होंगी। सेवा सेतु अभियान के तहत सरकार आपके द्वार सेवा शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें