गोहाना। हाइड्रोजन ट्रेन के स्वागत कार्यक्रम को लेकर एसडीएम अंकित कुमार ने वीरवार को गोहाना रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कहा कि स्वागत कार्यक्रम में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करें।
उन्होंने पेयजल, टेंट, टेबल, साउंड सिस्टम, एलईडी स्क्रीन सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पहुंचने वाले गणमान्य व्यक्तियों, यात्रियों और आमजन को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर गोहाना खंड के बीडीपीओ परमजीत रंगा, रेलवे स्टेशन अधीक्षक प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।