फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम से हाथापाई, आरोपी को भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खेवड़ा में जानलेवा हमला करने के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ आरोपी और उसके परिजनों ने अभद्रता की। एसपीओ को डंडा मारने के साथ ही एसआई से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। हत्या के प्रयास का आरोपी डंडा मारने के बाद एसपीओ को धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस ने एसआई के बयान पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसआई देवेंद्र ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह बहालगढ़ चौकी में जांच अधिकारी है। वह हत्या के प्रयास के मामले में गांव खेवड़ा निवासी आरोपी राजपाल को गिरफ्तार करने के लिए उसके गांव में गया हुआ था। उसके साथ एसपीओ सुरेंद्र भी थे। जब वह राजपाल के घर पर पहुंचा तो आरोपी वहीं पर था। उसके साथ उसका भाई सतपाल व पिता जगदीश भी घर पर थे। जब वह आरोपी को गिरफ्तार करने लगे तो तीनों ने उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब एसपीओ ने राजपाल को पकड़ना चाहा तो उसने डंडे से उन पर वार कर दिया। साथ ही सतपाल और जगदीश ने एसआई के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इस दौरान डंडा मारने के बाद राजपाल एसपीओ को धक्का देकर फरार हो गए। सतपाल व उसके पिता जगदीश ने उसे भगाने में मदद की। पुलिस की ड्यूटी में बाधा पहुंचाई। साथ ही आरोपियों ने पुलिस कर्मियों को मारने की धमकी दी। बाद में वह भी वहां से भाग गए। पुलिस ने देवेंद्र के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ऑटो में सवारी बैठाने को लेकर किया था जानलेवा हमला
ऑटो चालक खेवड़ा के राजपाल पर गांव के ही रहने वाले कप्तान सिंह पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। मामले को लेकर कप्तान सिंह की पत्नी सोनिया ने 8 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया था कि 29 जुलाई को बहालगढ़ चौक पर सवारी बैठाने को लेकर उसके पति कप्तान पर गांव के राजपाल ने हमला कर दिया था। उसे पीजीआई रोहतक में उपचार दिलवाया गया था।
विज्ञापन

एसआई व एसपीओ से अभद्रता करने के साथ ही एसपीओ पर डंडे से हमला करने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह, जांच अधिकारी, थाना राई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें