सोनीपत। गांव जांटी कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पास खड़ी स्कॉर्पियो पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। यह वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
गांव जाटी कलां निवासी सुनील ने पुलिस को बताया कि उनकी स्कॉर्पियो 17 अप्रैल की रात 8 बजे स्कूल के पास खड़ी की थी। रात करीब 12:34 बजे सूचना मिली कि गाड़ी में आग लगी है। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो गाड़ी जल रही थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। स्कूल में लगे सीसीटीवी की फुटेज में स्विफ्ट कार से दो युवक स्कॉर्पियो पर पेट्रोल डालकर आग लगाते दिखाई दे रहे हैं। वारदात में गांव के ही युवक का हाथ है। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद