फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 494 अंक लाकर किसान पिता के चेहरे पर लाई ‘मुस्कान’

Thu, 14 May 2026 08:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत जिले में 10वीं कक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा मुस्कान।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गांव मलिकपुर की बेटी मुस्कान ने कक्षा 10वीं में 98.8 फीसदी अंक लाकर किसान पिता के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। मुस्कान ने जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुस्कान गांव के ही हिंदू ग्रीन हाई स्कूल में शुरू से ही पढ़ाई कर रही है। उन्होंने यह मुकाम हासिल करके गांव व परिवार का नाम रोशन किया है।
स्कूल प्रबंधक राजपाल त्यागी ने बताया कि मुस्कान शुरू से ही पढ़ाई में होशियार थी। उसने 494 अंक लाकर स्कूल का नाम जिले व प्रदेश में रोशन कर दिया है। मुस्कान ने सामाजिक विज्ञान व फिजिकल एजुकेशन विषय में 100-100 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विज्ञान में 99, अंग्रेजी में 98, गणित में 97 व हिंदी में 87 अंक हासिल किए हैं। मुस्कान के पिता सत्यप्रकाश खेतीबाड़ी करते हैं। मुस्कान का लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में उच्च पद हासिल करना है। मुस्कान में जिले में तीसरे स्थान पर आने के बाद गांव व परिवार में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें