फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्कूटी सवार दंपती को डराकर सोने के आभूषण लूटे

Mon, 10 Jun 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव पलड़ी कलां के पास स्थित बसौदी रोड पर शिक्षण संस्थान के पास स्कूटी सवार दंपती को डराकर तीन हथियारबंद बदमाश सोने के आभूषण लूट ले गए। पीड़ित युवक अपनी पत्नी संग ससुराल से घर आ रहा था। गांव के पास पहुंचने पर बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बहालगढ़ थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव पलड़ी कलां निवासी विनोद कुमार ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह 9 जून को अपनी पत्नी रजनी के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपनी ससुराल पानीपत जिले के गांव संजोली गया हुआ था। वहां से शाम को वह घर के लिए निकल पड़े थे। वह रात करीब साढ़े नौ बजे गांव मुरथल से होते हुए अपने गांव आ रहे थे। जब वह गांव से पहले निजी शिक्षण संस्थान के पास पहुंचे तो उन्होंने सड़क पर ब्रेकर के चलते स्कूटी की गति कम कर दी। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार तीन युवक आए और उनकी स्कूटी के आगे अपनी बाइक अड़ा दी। युवक हथियार लिए हुए थे। उन्होंने नीचे उतरकर उनके हाथ से सोने की अंगूठी व उनकी पत्नी रजनी से कानों की बालियां, सोने का मंगलसूत्र व पर्स छीन लिया। पर्स में 500 रुपये व चांदी की चुटकी और पाजेब थी। बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग गए। अंधेरा होने के चलते वह उनके चेहरे और बाइक का नंबर नहीं देख सके। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद देर रात लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया।

वर्जन

मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पीडि़त के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है। जल्द उनका पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव कुमार, थाना प्रभारी, बहालगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें