फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्कूलों का होगा निरीक्षण, जांची जाएगी व्यवस्था

Sat, 02 Nov 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। राजकीय स्कूलों में व्यवस्था की जांच के लिए इस माह मेगा इंस्पेक्शन (निरीक्षण) किया जाएगा। इसके लिए टीमें गठित की जाएंगी। निरीक्षण करने वाले अधिकारी प्रार्थना सभा से लेकर छुट्टी होने तक स्कूल में ही रहेंगे और व्यवस्था व शिक्षण स्तर की जांच कर रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजेंगे।
राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने और शिक्षा स्तर को सुधारने को लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों में सुधार करने के लिए निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान संबंधित अधिकारी दिन भर निर्धारित स्कूल में रहकर व्यवस्थाओं का बारीकी से आकलन करेंगे। जिला स्तर पर किए जाने वाले निरीक्षण को लेकर तैयारी तेज कर दी हैं। इसको लेकर तिथि का निर्धारण जल्द कर दिया जाएगा। निरीक्षण के लिए टीमों का गठन किया जाएगा। इसमें स्कूल प्राचार्यों को शामिल किया जाएगा। यह टीमें एक-दूसरे स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान पहुंच जाएंगी। प्रार्थना सभा से लेकर स्कूल की छुट्टी होने तक स्कूल में ही रहेेंंगी। इस दौरान कक्षा में शिक्षक के पढ़ाने का तरीका और विद्यार्थियों के साथ उनका व्यवहार देखेंगे। जहां कमियां मिलेंगी, उन्हें दूर करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

टीमें इनकी करेंगी जांच
स्कूलों में दी गई ग्रांट को कितना और कहां खर्च किया गया, इसकी रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। स्कूलों में सफाई व्यव्स्था, शौचालयों की व्यवस्था व दी जाने वाली सुविधाओं की जांच करेंगे। स्कूल की विज्ञान लैब, पुस्तकालय, विद्यार्थियों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी जुटाई जाएगी। विद्यार्थियों से लैब में ले कार्य कराकर देखा जाएगा। स्कूलों में विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं को जांचा जाएगा। पिछले वर्ष का परीक्षा परिणाम व सेट परीक्षा परिणाम का आकलन किया जाएगा। अधिकारी कक्षा में जाकर विद्यार्थियों से प्रश्न पूछ उनके शैक्षणिक स्तर का मूल्यांकन करेंगे।
विज्ञापन






वर्जन
इस माह राजकीय स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। इसकी तिथि अभी निर्धारित नहीं है। निरीक्षण के लिए प्राचार्यों को एक-दूसरे स्कूलों में भेजा जाएगा। जहां वह प्रत्येक गतिविधि का बारीकी से आकलन करेंगे। निरीक्षण का उद्देश्य कमियों को दूर करना है। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें