फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे पहली से नौवीं तक के स्कूल, किया सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार होने पर सरकार ने पहली से नौवीं कक्षा तक के स्कूलों को भी खोलने के लिए हरी झंडी दे दी है। वीरवार से राजकीय व निजी स्कूलों में एक बार फिर रौनक नजर आएगी। स्कूलों ने भी बच्चों के आगमन से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज सभी स्कूलों में कमरों को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्कूलों में कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य रहेगा। स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को अभिभावकों की लिखित अनुमति लानी होगी। किसी विद्यार्थी को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। कोरोना महामारी के कारण दो साल से शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित रही हैं। जिसका विद्यार्थियों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। कोरोना की तीसरी लहर में ओमिक्रॉन वैरिएंट की आहट के बाद सरकार ने 1 जनवरी से स्कूल बंद कर दिए थे। स्थिति में थोड़ा सुधार होने पर और निजी स्कूल संचालकों की स्कूल खोलने की मांग को देखते हुए सरकार ने शुरुआती चरण में 1 फरवरी से 10वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को खोल दिया था। अब पहली से नौवीं कक्षा तक के स्कूलों को भी खोलने की अनुमति दे दी है। जिससे विद्यार्थियों व अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है।
स्कूल खोलने की तैयारियां पूरी
पहली से नौवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्कूल आने की अनुमति देने के साथ ही सरकार ने स्कूलों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। आदेश मिलते ही स्कूलों में तैयारियां तेज कर दी गई थी। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों में सभी कमरों को सैनिटाइज करवाया गया। स्कूलों का समय सुबह 9:30 बजे से 2:30 बजे तक ही रहेगा।
विज्ञापन

80 फीसदी विद्यार्थियों को लगी वैक्सीन की डोज
शिक्षा अधिकारियों की मानें तो 15 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 80 फीसदी विद्यार्थियों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी हैं। जो शेष हैं, उन्हें भी जल्द वैक्सीन की डोज लगवा दी जाएगी। स्कूल आने के लिए किसी भी विद्यार्थी को बाध्य नहीं किया जाएगा। जो अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते, उनके लिए ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।
कोरोना नियमों का करना होगा पालन
स्कूलों में आने वाले विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल में प्रवेश से पहले विद्यार्थियों का तापमान मापा जाएगा। हाथों को सैनिटाइज करवाने के बाद ही स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा में सभी विद्यार्थियों को मास्क लगाए रखना होगा और सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। कोई भी विद्यार्थी सामान का आदान-प्रदान नहीं करेगा।
वर्जन
पहली से नौवीं कक्षा तक के स्कूल वीरवार से खुल रहे हैं। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्कूलों में कोरोना नियमों का पालन करना होगा। किसी भी विद्यार्थी को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। जो अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते, उनके लिए ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन

- बिजेंद्र नरवाल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें