फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्कूल प्राचार्य ने प्राध्यापक पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 23 Dec 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। क्षेत्र के स्कूल की प्राचार्य ने एक प्राध्यापक जितेंद्र पर अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्राध्यापक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

प्राचार्य ने दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया कि वह अपने कार्यालय में कार्य कर रही थीं कि तभी उनके स्कूल का प्राध्यापक वहां पहुंचा और उनके साथ अभद्रता करने लगा। स्थिति बिगड़ती देख वह कार्यालय से बाहर आ गईं, लेकिन आरोप है कि प्राध्यापक उनके पीछे-पीछे बाहर आया और उन पर अशोभनीय टिप्पणियां की।
प्राध्यापक ने कहा कि वह जहां चाहें शिकायत कर सकती हैं। प्राचार्य का आरोप है कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी संबंधित प्राध्यापक उनके साथ बदतमीजी कर चुका है। इस संबंध में उन्होंने स्वयं और अन्य स्टाफ सदस्यों के माध्यम से भी शिकायत की थी, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

आरोपी के हौसले और बढ़ गए और उसने दोबारा इस तरह का व्यवहार किया। प्राध्यापक के रवैये के कारण वह मानसिक तनाव में हैं और वह उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करने दे रहा। वह उसे धमकी भी देता है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें