फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विद्यालय प्रमुख और शिक्षकों पर जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप

Sat, 09 May 2026 08:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में जनगणना के तहत मकान सूचनीकरण करती ​शि​क्षिकाएं। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। कुछ विद्यालय प्रमुखों और शिक्षकों पर जनगणना के कार्य में सहयोग नहीं देकर लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जनगणना ड्यूटी पर कार्यरत शिक्षकों के विद्यालयों में पीरियड भी एडजस्ट नहीं किए जा रहे हैं।
जनगणना का पूरा कार्य केवल शिक्षकों पर ही छोड़ दिया गया है। मामले में जानबूझकर बाधा उत्पन्न करने का भी आरोप है। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने हस्तक्षेप करते हुए विद्यालय प्रमुखों को सख्त हिदायत दी है कि वह जनगणना कार्य में अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वहन करें।
विज्ञापन

जनगणना कार्य पूरा करवाने के लिए जिले में विभिन्न विभागों से 3,500 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों, 2800 से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें नगर निगम क्षेत्र में 118 सुपरवाइजर और 711 शिक्षकों की ड्यूटी लगी हुई है।
प्रथम चरण में गणनाकर्ताओं की ओर से मकान की भौतिक स्थिति, परिवार, आवास विवरण, घरेलू सुविधाएं, डिजिटल उपकरण, संपत्ति व सत्यापन जैसे विभिन्न 33 सवाल पूछे जा रहे हैं। यह चरण मुख्य रूप से घरों की भौतिक स्थिति, सुविधाओं व संपत्तियों पर केंद्रित है।

जनगणना सुचारु रखने के लिए नोटिस जारी
जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से सभी विद्यालय प्रमुखों को नोटिस जारी किया गया है। उसमें सख्त हिदायत दी गई है कि सभी विद्यालय प्रमुख सुनिश्चित करें कि विद्यालय का संचालन इस प्रकार होना कि पढ़ाई व जनगणना कार्य दोनों सुचारु रूप से चल सकें। जिन विद्यालयों में शिक्षकों की गणनाकार के रूप में ड्यूटी लगी है वहां स्कूल प्रमुख को ही नोडल अधिकारी बनाया गया है। जनगणना का कार्य मिलने वाले सभी शिक्षक अपने क्षेत्र में कितने घरों का जनगणना संबंधी कार्य पूरा हुआ, इसका रिकॉर्ड रोजाना अपने पास दर्ज करेंगे।
25 मई तक काम पूरा करने की हिदायत
शिक्षकों को 25 मई तक जनगणना का कार्य पूरा करने की हिदायत दी गई है। इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से जल्द संबंधित बैठक भी की जाएगी। सभी को अपना एकत्रित रिकॉर्ड दिखाना होगा। इसकी जिम्मेदारी विद्यालय प्रमुखों को सौंपी गई है। शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अगर कोई शिक्षक कार्य में जानबूझकर कार्य नहीं करता या लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ड्यूटी हटवाने में जुटे शिक्षक, अन्य से सहयोग की मांग
जनगणना कार्य के दौरान यह भी सामने आया है कि कुछ शिक्षक अपनी ड्यूटी हटवाने का प्रयास कर रहे हैं। शिक्षकों की ओर से करीब 25 मेडिकल लीव के लिए प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारी को सौंपे गए हैं। इनकी समीक्षा की जा रही है। उधर, शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय प्रमुखों को ऐसे शिक्षकों को चिह्नित कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जनगणना कार्य को टीमवर्क के रूप में किया जाए। जिन शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगी है। विद्यालय प्रमुख उनसे भी गणनाकार का सहयोग करवाना सुनिश्चित करें। यह शिक्षक विद्यालय समय के बाद रुककर सर्वे कार्य में सहयोग करें, ताकि कार्य समय पर पूरा हो सके।
विज्ञापन

वर्जन
जनगणना कार्य में दूरी बनाने वाले 50 शिक्षकों को प्रशासन की ओर से नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है। नगर निगम सोनीपत व नगरपालिका कुंडली ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 80 शिक्षकों की सूची की तैयार की गई है। अधिकतर शिक्षकों ने अपना मैपिंग कार्य पूरा कर लिया है। जल्द ही डिजिटल कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -गौरव कंबोज, जिला जनगणना समन्वयक अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें