फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: मंदिर के पास खड़ी स्कूल बस में लगी आग, देर रात ढाई बजे जलकर बनी ढांचा

Sun, 02 Apr 2023 11:07 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

गांव महमूदपुर निवासी नीतेश ने बताया कि वह ईश्वर इंटरनेशनल स्कूल की बस पर चालक हैं। उन्होंने शनिवार को बस को गांव के स्कूल के बाहर लाकर खड़ा किया था। उन्होंने बताया कि 21 सीटर स्कूल बस में देर रात करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
स्कूल बस में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में गोहाना के गांव महमूदपुर में मंदिर के पास खड़ी ईश्वर इंटरनेशनल स्कूल की बस में देर रात अज्ञात कारणें के चलते आग लग गई। आग लग देख चालक ने मामले की सूचना अग्निशमन विभाग की टीम को दी। सूचना के बाद पहुंची टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से बस जलकर ढांचे में बदल गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन


गांव महमूदपुर निवासी नीतेश ने बताया कि वह ईश्वर इंटरनेशनल स्कूल की बस पर चालक हैं। उन्होंने शनिवार को बस को गांव के स्कूल के बाहर लाकर खड़ा किया था। उन्होंने बताया कि 21 सीटर स्कूल बस में देर रात करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई। जब उन्हें मामले का पता लगा तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग की टीम को अवगत कराया। सूचना मिलने पर टीम गांव में पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बस बुरी तरह से जल गई थी। उन्होंने स्कूल संचालक को घटना की जानकारी दी। अग्निशमन विभाग कर्मी रमेश ने बताया कि उन्हें रात करीब ढाई बजे सूचना मिली थी कि महमूदपुर गांव में स्कूल बस के अंदर आग लग गई है। ज टीम मौके पर पहुंची तो आग भडक़ चुकी थी। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें