फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डीबीटी से सीधे खातों में पहुंचेगी छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन राशि

Tue, 05 May 2026 09:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति, वर्दी, स्कूल बैग और स्टेशनरी की प्रोत्साहन राशि अब सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों को विद्यार्थियों का पूरा और सही डेटा समय पर अपडेट करने के लिए कहा है।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से दिया जाएगा। इसके लिए वन स्कूल एप पोर्टल पर विद्यार्थियों की पूरी जानकारी अपलोड करनी होगी। इस प्रक्रिया में परिवार पहचान पत्र का सत्यापन, बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड सहित अन्य आवश्यक विवरण शामिल हैं।
विज्ञापन

नए विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान

विभाग ने खासतौर पर पहली कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों पर फोकस करने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों को कहा गया है कि वे ऐसे बच्चों के बैंक खाते प्राथमिकता के आधार पर खुलवाएं ताकि उन्हें समय पर योजना का लाभ मिल सके।

गलत या अधूरे डेटा पर होगी जवाबदेही
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी विद्यार्थी की जानकारी अधूरी या त्रुटिपूर्ण पाई जाती है और वह योजना से वंचित रह जाता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल व प्रशासन की होगी। खंड शिक्षा अधिकारियों को भी इस पूरी प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


वर्जन
विभिन्न योजनाओं के तहत विद्यार्थियों को सीधा लाभ देने के लिए डेटा अपडेट करना जरूरी है। सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी योजना से वंचित न रहे। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें