फोटो 33: सोनीपत के गांव खंदराई भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. धर्मवीर नांदल का स्वागत करते कार्यकर्ता। स
- फोटो : samba news
गोहाना। गांव खंदराई में विकसित भारत, बीवी जी राम जी और बजट को लेकर भाजपा ने बैठक की। डॉ. धर्मवीर नांदल ने विकसित भारत के विजन, बीवी जी राम जी और केंद्र सरकार के बजट पर लोगों को विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बजट में किसानों, युवाओं और गरीबों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल की गई हैं। बैठक की अध्यक्षता गोहाना मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल ने की। कार्यक्रम का संयोजन मंडल महामंत्री डॉ. विजेंद्र खींची और अमित सहरावत ने किया। इस दौरान सतबीर सिंह, ताराचंद, पवन सहरावत, विनय भी मौजूद रहे। संवाद