फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बहन की शादी का सामान लेने जा रहे युवक को चाकू मारा

Sun, 08 Mar 2026 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव सलीमसर माजरा में रंजिश के चलते प्रियांशु पर गांव के ही छह युवकों ने हमला कर दिया। चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। चार दिन बाद उसकी बहन की शादी है। वह शादी के लिए सामान लेने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन

फिलहाल उनका इलाज पीजीआई, रोहतक में चल रहा है। थाना सदर पुलिस ने घायल की शिकायत पर गांव के ही रहने वाले दो सगे भाइयों सहित अन्य युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायल प्रियांशु ने पुलिस को बताया कि 10 मार्च को उनकी बहन की शादी है। शुक्रवार की शाम को वह शादी के लिए सामान लेने के लिए बाइक से फरमाना जा रहे थे। जब गांव के बस स्टैंड के निकट पहुंचे तो आपसी रंजिश के चलते गांव के रहने वाले शुभम ने अपने साथी अर्पित और उसके भाई अक्षय, कमल, रौनक, प्रिंस, हर्ष के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर शुभम और उसके साथियों ने उसे पकड़ कर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस बीच अन्य युवकों ने उसे पकड़ लिया जबकि रौनक ने चाकू निकाल कर उनके सीने पर वार करना चाहा लेकिन वह अचानक घूम गया जिससे चाकू उसकी कमर पर लगा।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सभी आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना मिलने पर उनके भाई रवि ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें