सोनीपत। जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। लड़कों के कुश्ती मुकाबले गुरु हनुमान अखाड़ा, लड़सौली व लड़कियों के मुकाबले ममता मॉडर्न स्कूल, राठधाना में होंगे।
कुश्ती प्रशिक्षक रविंद्र ने बताया कि खेल विभाग ने प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित निर्णायकों की नियुक्ति की जाएगी। यह प्रतियोगिताएं न केवल खिलाडिय़ों को अपने हुनर को निखारने का अवसर देंगी, बल्कि जिले में खेलों के प्रति युवाओं की रुचि भी बढ़ाएंगी।
प्रशिक्षक ने बताया कि अंडर-14 आयुवर्ग लड़कों के मुकाबले 11 अगस्त को, अंडर-17 के 12 अगस्त को व अंडर-19 के मुकाबले 13 अगस्त को लड़सौली के हनुमान अखाड़ा में होंगे। वहीं लड़कियों के अंडर-14, 17 व 19 आयुवर्ग के मुकाबले 14 अगस्त को ममता मॉडर्न स्कूल, राठधाना में होंगे।