सोनीपत। आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने एसबीएसई की तरफ से घोषित 12वीं कक्षा के परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। प्राचार्य ने बताया कि गरिमा ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।
कीर्ति और सुभिक्षा ने 94.4 प्रतिशत अंक जबकि कृतिका ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विषयवार परिणाम में कंप्यूटर साइंस में 100 अंक, भूगोल एवं बिजनेस स्टडीज में 99-99 अंक, इतिहास एवं रसायन विज्ञान में 98 अंक, हिंदी एवं अंग्रेजी में 97 अंक व शारीरिक शिक्षा में 96 अंक प्राप्त हुए। विद्यालय की लगभग 76.7 प्रतिशत छात्राओं ने मेरिट हासिल की।