संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। एसबीएसई की तरफ से घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम में गांव कटवाल स्थित सरस्वती विद्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के कुल 72 विद्यार्थियों में से 38 ने मेरिट में जगह बनाई है। 26 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी व 8 बच्चे द्वितीय श्रेणी से पास हुए हैं।
प्राचार्य उधम सिंह ने बताया कि विज्ञान संकाय से 470 अंक हासिल कर अंतिम प्रथम, 437 अंकों के साथ साक्षी द्वितीय व 433 अंकों के साथ सतीश तृतीय स्थान पर रहे। वाणिज्य संकाय में 439 अंकों के साथ हिमांशी प्रथम, 434 अंकों के साथ हिमांशु द्वितीय व 388 अंकों के साथ दिशा ने तृतीय स्थान पाया। इसी प्रकार कला संकाय में 445 अंकों के साथ हिमानी प्रथम, 437 अंकों के साथ श्रुति द्वितीय व 413 अंक प्राप्त कर रितिका तृतीय स्थान पर रही।