फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एसबीआई के सीनियर एसोसिएट पर 9.11 लाख के गबन का आरोप

Fri, 11 Apr 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर थाना क्षेत्र में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में कार्यरत सीनियर एसोसिएट पर लाखों रुपयों के गबन का आरोप लगा है। बैंक के मुख्य प्रबंधक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन


मुख्य प्रबंधक मृत्युंजय सिन्हा ने बताया कि उनकी शाखा में वेस्ट रामनगर निवासी हिमांशु सीनियर एसोसिएट के पद पर कार्यरत हैं। 4 नवंबर, 2024 को रेलवे विभाग के प्रतिनिधि कमल बैंक में रेलवे का 9,11, 896 रुपये का चालान जमा कराने आए थे। उन्होंने यह राशि नकद हिमांशु को सौंपी थी। आरोप है कि हिमांशु ने नकदी अपने परिचित को बुलाकर दे दी थी। हिमांशु ने बैंक की मोहर लगी एक फर्जी रसीद तैयार कर रेलवे के प्रतिनिधि को सौंप दी थी। असली चालान अपनी दराज में छिपा लिया था। यह घटना बैंक के सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। इसके बाद 20 मार्च से हिमांशु बिना किसी छुट्टी की मंजूरी के अनुपस्थित चल रहा है। बाद में जब दूसरे कर्मचारी ने उसकी दराज में पुराना चालान देखा और जांच की गई तो गबन का पता चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें