फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक कांग्रेस में बेहतर प्रदर्शन कर लौटी छात्राओं का स्वागत

Thu, 09 Jan 2025 06:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 14- सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित डीएवी मल्टीपरपज स्कूल में प्राचार्य वीके मित्तल व अन्य के सा
विज्ञापन
साेनीपत। सेक्टर-15 स्थित डीएवी मल्टीपरपज स्कूल की दो छात्राओं का प्रोजेक्ट 31वें राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक कांग्रेस में टॉप-20 में शामिल किया गया। दोनों छात्राओं का विद्यालय में स्वागत किया गया। राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक कांग्रेस 3 से 6 जनवरी तक मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित की गई थी। जिसमें करीब 650 विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन


प्राचार्य वीके मित्तल ने बताया कि कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा जिया और रितिका के प्रोजेक्ट (मॉनिटरिंग सिस्टम माइक्रोप्लास्टिक इन सॉइल) को 194 राष्ट्रीय व 10 अंतरराष्ट्रीय मॉडल में टॉप-20 प्रोजेक्ट में चयनित किया गया। चार दिवसीय वैज्ञानिक कांग्रेस के आयोजन का थीम स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र रही। जिसमें छात्राओं ने अपने वैज्ञानिक मॉडल के माध्यम से तकनीकी नवाचार और संभावनाओं का प्रदर्शन किया। देशभर से चयनित सर्वश्रेष्ठ 20 में जगह बनाने पर जिया को सम्मानित किया गया। विद्यालय पहुंचने पर जिया व रितिका का राज्य समन्वयक कृष्ण वत्स, रमेश, डॉ. विकास कुमार, मंजू यादव, रितु वत्स, डॉ. नीना व गीता दहिया ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें