फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एकल विद्यालय अभियान का विस्तार कर संजय सिंगला को बनाया जिला प्रधान

Thu, 05 Feb 2026 06:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : अचल जिला अध्यक्ष संजय सिंगला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। देशभर में चल रहे एकल विद्यालय अभियान का विस्तार जिले में तेजी से हो रहा है। इसी क्रम में एकल विद्यालय के जिला और अंचल प्रमुख बिजेंद्र ने जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संजय सिंगला को जिला अध्यक्ष, संजय वर्मा को उपाध्यक्ष और एडवोकेट अरविंद मित्तल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।
संजय सिंगला ने बताया कि जिले में छह खंड हैं। ग्रामीण व वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हर खंड में 30 यानी 180 एकल विद्यालय खोले जा रहे हैं। एकल विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र या बस्ती में खोला जाता है। इसमें एक आचार्य रोजाना 2 से 3 घंटे बच्चों को पढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद मित्तल ने बताया कि इन विद्यालयों में हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान, नैतिक शिक्षा और संस्कार देशभक्ति, स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता, स्थानीय संस्कृति व परंपराओं का ज्ञान दिया जाता है। कार्यकारिणी के सदस्य राकेश ने राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें