फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बीएड के दूसरे वर्ष में 89 फीसदी अंकों के साथ संजना बनीं कॉलेज टॉपर

विज्ञापन
फोटो 10- सोनीपत के टीकाराम शिक्षा महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह राणा व स्टाफ सदस्
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से बीएड द्वितीय वर्ष का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम में टीकाराम शिक्षा महाविद्यालय के 100 में से 98 विद्यार्थियों ने 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ सुरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि बीएड द्वितीय वर्ष की संजना ने 9.33 सीजीपीए (88.63 फीसदी) अंक लेकर महाविद्यालय में प्रथम, तनु ने 9.27 सीजीपीए (88.06 फीसदी) अंकों के साथ द्वितीय, रश्मि ने 9.20 सीजीपीए (87.4 फीसदी) अंक लेकर तृतीय प्राप्त किया।
वहीं काजल ने 9.13 सीजीपीए (86.73 फीसदी) अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। छात्राओं ने विश्वविद्यालय की टॉप-10 मेरिट सूची में भी जगह बनाई। संजना, नेहा व रश्मि ने विश्वविद्यालय में संयुक्त रूप से तृतीय, काजल व तन्नु ने संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया। संस्था के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें