फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बेहतर रैंकिंग के लक्ष्य के लिए सफाई कर्मी लोगों को करेंगे जागरूक

Sat, 01 Aug 2026 08:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय में प्र​शिक्षण के दौरान मौजूद सफाई कर्मी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2026 में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए कदम तेज कर दिए हैं। निगम कार्यालय में सफाई कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उन्हें स्वच्छता संबंधी मानकों, व्यवहार परिवर्तन और नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने की जानकारी दी गई।
पिछले वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण में सोनीपत ने राष्ट्रीय स्तर पर 38वां स्थान हासिल किया था। इस वर्ष नगर निगम का लक्ष्य इससे भी बेहतर स्थान प्राप्त करना है। इसके लिए सफाई व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जनभागीदारी बढ़ाना भी एक मुख्य उद्देश्य है। सफाई कर्मियों को बताया गया कि सर्वेक्षण में नागरिकों की भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कचरा पृथक्करण और डोर टू डोर कलेक्शन भी इसमें अहम हैं। सार्वजनिक स्थानों की सफाई और जागरूकता अभियान भी जरूरी हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने सफाई कर्मियों को स्वच्छता अभियान का संदेशवाहक बनाया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कर्मचारी अब विभिन्न वार्डों में जाकर नागरिकों को जागरूक करेंगे। वे लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग रखने को कहेंगे। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने के लिए प्रेरित करेंगे। मुख्य सफाई निरीक्षक साहब सिंह ने इस पहल की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें