फोटो - नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरना पर बैठे हुए सफाईकर्मी। स्रोत - प्रवक्ता
गोहाना। मांगों को लेकर सफाईकर्मियों की नगर परिषद कार्यालय में 36वें दिन भी हड़ताल जारी रही। कर्मचारियों ने सुबह से शाम तक कार्यालय परिसर में धरना दिया। उन्होंने 12 सितंबर को धरनास्थल पर महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया है। इसमें व्यापारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ शहर और गांवों से 36 बिरादरी के लोग शामिल होंगे।
कर्मचारी नेता प्रेम कुमार ने बताया कि 36 दिनों से हड़ताल के बावजूद सरकार ने उनकी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों पर दबाव बनाने के लिए धरनास्थल पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में 12 सितंबर को सुबह 10 बजे महापंचायत होगी, जिसमें कर्मचारियों की मांगों और आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।