राजीव गांधी विद्युत सदन में विजेता पदाधिकारियों को सम्मानित करते यूनियन के सदस्य। स्रोत : यून
रोहतक। राजीव गांधी विद्युत सदन में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन का त्रिवार्षिक चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी पूर्व प्रांतीय वरिष्ठ उपप्रधान जयसिंह चौधरी, पूर्व प्रांतीय उप प्रधान नरेंद्र बेनीवाल, पूर्व प्रांतीय सह सचिव मंगलसेन, नरेश देशवाल की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में सब स्टेशन अटेंडेंट संदीप गोयत को जिले का सर्कल सचिव चुना गया।
जिले की तीन यूनिट व 17 सब यूनिट के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। चुनाव में संजीव कुमार जेई को सिटी यूनिट व नरेंद्र शर्मा लाइनमैन को सब यूनिट नंबर दो का चेयरमैन चुना गया। मुख्य चुनाव अधिकारी जय सिंह चौधरी ने नव निर्वाचित पदाधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
संदीप गोयत ने कर्मचारियों को कहा कि रोहतक सर्कल के करीब 2000 बिजली कर्मचारियों ने जो जिम्मेदारी दी है वह उसकी ईमानदारी के साथ पालन करेंगे व किसी भी कर्मचारी के साथ कोई भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
संजीव कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष काफी कर्मचारी हादसे का शिकार होते हैं लेकिन बिजली कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस पर सरकार के उदासीन रवैये से कर्मचारियों में रोष है। नरेंद्र शर्मा ने कहा कि कई दशक सेवा करने के बाद भी कर्मचारियों को बुढ़ापे में बाजार आधारित पेंशन की बजाय ओल्ड पेंशन स्कीम सरकार को लागू करनी चाहिए।