फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संदीप धीमान व अमन नरवाल सर्वसम्मति से बने मंडलीय सचिव

Mon, 06 Jul 2026 04:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के हेडगेवार भवन में अति​थि का स्वागत करते डाक कर्मी। स्रोत: संघ
विज्ञापन
सोनीपत। हेडगेवार भवन में रविवार को भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ, सोनीपत मंडल व भारतीय पोस्टल एम्प्लॉइज एसोसिएशन का संयुक्त मंडलीय अधिवेशन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय काेषाध्यक्ष कुलदीप धीमान व विशिष्ट अतिथि डाक अधीक्षक कृष्ण राणा पहुंचे।
विज्ञापन

अधिवेशन के दौरान भारतीय पोस्टल एम्प्लॉइज एसोसिएशन (पोस्टमैन एवं एमटीएस) की नई मंडलीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें संदीप धीमान को सर्वसम्मति से मंडलीय सचिव चुना गया। वहीं, भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ, सोनीपत मंडल की ओर से अमन नरवाल को पुनः मंडलीय सचिव निर्वाचित किया गया।
अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कर्मचारियों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती व डाक सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान मंडलीय सचिव पी-3 पवन, जयपाल, जयबीर, सचिन, संदीप, शोभित सहित अन्य डाक कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें